श्रीलंका ने जारी किया अपना नया मानचित्र, चीन की मदद से तैयार परियोजनाओं को मिली जगह

Sunday, Jul 21, 2019 - 09:33 PM (IST)

बीजिंगः श्रीलंका ने अपना नया मानचित्र जारी किया है जिसमें कोलंबो पोर्ट सिटी और हंबनटोटा बंदरगाह समेत विकास की कई परियोजनाओं को शामिल किया गया है। चीन की सरकारी मीडिया ने रविवार को इसकी खबर दी।

श्रीलंका के महासर्वेक्षक पी. संगकारा ने बृहस्पतिवार को कोलंबो में चीन की सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ से कहा कि श्रीलंका के मानचित्र की 50 हजार सीरीज 1995 में तैयार की गयी थी। उसे अद्यतन किया गया है और उसमें नई जानकारियों को शामिल किया गया है। नक्शे का यह नया संस्करण हाल ही में जारी हुआ है।

नए मानचित्र में चीन की मदद से तैयार हुई कई परियोजनाओं को शामिल किया गया है। संगकारा ने कहा कि कुछ महत्वपूर्ण बदलावों में देश के दक्षिणी हिस्से में कोलंबो पोर्ट सिटी और हंबनटोटा बंदरगाह, उत्तर मध्य प्रांत में मोरगहकंडा रिजर्वेयर तथा नये राजमार्ग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अब हर दो साल में मानचित्र में नयी जानकारियां शामिल की जाएंगी।

 

Pardeep

Advertising