श्रीलंका ने 80 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

Tuesday, Sep 05, 2017 - 09:15 PM (IST)

कोलंबो: श्रीलंका की नौसेना ने 80 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। श्रीलंका की एक इंटरनेट अखबार‘कोलंबो पेज‘ में प्रसारित रिपोर्ट के अनुसार नौसेना ने 31 अगस्त को एक डूबते नाव से चार भारतीय मछुआरों को बचाया था जबकि अन्य को सीमा उल्लंघन कर मछली पकडऩे के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

रिपोर्ट के अनुसार 76 भारतीय मछुआरों को अलग-अलग घटनाओं में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि नौसेना ने सभी 80 भारतीय मछुआरों को सोमवार शाम भारतीय तटरक्षक गार्ड को सौंप दिया। 

Advertising