श्रीलंका में 6 भारतीय नशा तस्कर गिरफ्तार

Sunday, Apr 02, 2017 - 04:15 PM (IST)

कोलंबो: श्रीलंकाई नौसेना ने आज 6 भारतीयों को 13.5 किलोग्राम नशीले पदार्थों की कथित रूप से तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया।   


श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा कि गश्त लगा रहे श्रीलंकाई जहाज ने आज तड़के आईएमबीएल (अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा)पर भारतीय समुद्र से श्रीलंकाई समुद्र क्षेत्र में कुछ संदिग्ध गतिविधियां होती पाई।  


नौसेना ने कहा,‘‘संदिग्ध नौका की गतिविधियों पर लगातार गश्त लगा रहे जहाज ने नजर रखी ।’’ नशीले पदार्थों के पार्सल जिसमें हेरोइन होने का संदेह है उसे कंसेन्थुराई बंदरगाह लेे जाया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीयों को आगे की जांच के लिए कंसेन्थुराई पुलिस के हवाले कर दिया गया है। श्रीलंकाई नौसेना श्रीलंका के उत्तरी समुद्री इलाके में आने वाले नशीले पदार्थों के तस्करों को नियमित रूप से गिरफ्तार करती है। 

Advertising