श्रीलंका हमला ईसाई समुदाय के खिलाफ सुनियोजित नरसंहार : तजानी

Monday, Apr 22, 2019 - 12:19 PM (IST)

ब्रसेल्स: यूरोपीय संसद के अध्यक्ष एंटोनियो तजानी ने श्रीलंका हमले की घोर ङ्क्षनदा करते हुए रविवार को कहा कि इन हमलों में ईसाई समुदाय को निशाना बनाया गया है जो वास्तव में इस समुदाय के खिलाफ सुनियोजित नरसंहार है।

तजानी ने ट्वीट किया, ‘‘ईस्टर के पवित्र अवसर पर ईसाई समुदाय को निशाना बनाकर किया गया हमला वास्तव में इस सम्प्रदाय के खिलाफ सुनियोजित नरसंहार है। हम इस हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। विश्व भर में धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हमें काम करना होगा।’’

Tanuja

Advertising