यह हैं श्रीलंका हमलों की सबसे बदनसीब मां, एक झटके में हो गया सबकुछ तबाह (PICS)

Friday, Apr 26, 2019 - 02:18 PM (IST)

कोलंबो: श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमलों और सिलसिलेवार धमाकों में 253 लोगों की जान चली गई थी और अन्य 500 लोग घायल हुए हैं।



इस हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। वहीं इस हमले में एक ऐसी बदनसीब मां भी है जिसका सब कुछ तबाह हो गया। इस हमले ने उसका सबकुछ बर्बाद कर दिया। 



 43 साल की अनुषा नाम की महिला की इस हमले में अपने पति, बेटे, बेटी, ननद और 2 भतीजों की मौत हो गई। हमले के समय अनुषा भी अपने परिवार के साथ मौजूद थीं। वह भी इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गई थीं। 

अनुषा कुमारी ने बताया कि हमारा परिवार पूरी तरह परफेक्ट था। 24 साल की शादी में कभी भी पति के साथ मेरी बहस नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आज मैंने सबकुछ खो दिया है। 


Anil dev

Advertising