श्रीलंका आंतकी हमला: पुलिस की एक गलती ने पूरे देश को किया शर्मसार

Friday, Apr 26, 2019 - 02:52 PM (IST)

कोलंबो: श्रीलंका पुलिस के लिए उस समय शर्मिंदी की स्थिति पैदा हो गई, जब उसने ईस्टर पर हुए घातक विस्फोटों के संबंध में एक संदिग्ध के नाम के साथ गलती से एक अमेरिकी मुसलमान महिला कार्यकर्ता की फोटो लगा दी। पुलिस ने हमलों के संबंध में वांछित तीन पुरुषों और तीन महिलाओं के नाम एवं फोटो जारी किए। इनमें एक महिला संदिग्ध अब्दुल कादिर फातिमा खजिया के फोटो के आगे स्कार्फ बांधे एक अन्य महिला का चित्र लगा दिया गया। इस हमले में अब तक 259 लोगों की जान जा चुकी है। 



अमेरिकी मुसलमान हैं अमारा मजीद 
 यह फोटो अमारा मजीद का फोटो था जो एक अमेरिकी मुसलमान हैं और उनके माता पिता श्रीलंकाई प्रवासी हैं। उन्होंने मुसलमानों के संबंध में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान को लेकर 2015 में उन्हें एक खुला पत्र लिखा था। मजीद ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा,च्च्मैंने आज सुबह देखा कि श्रीलंका में ईस्टर पर हमला करने वाले आईएसआईएस हमलावरों के रूप में श्रीलंका सरकार ने गलत रूप से मुझे चिह्नित किया है। श्रीलंका पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी करके संदिग्ध के नाम के साथ गलत फोटो जारी किए जाने की पुष्टि की। 

Anil dev

Advertising