पूरी दुनिया में बसंत उत्सव की धूम, विभिन्न देशों में मनाया जा रहा एेसे (देखें तस्वीरें)

Wednesday, Feb 01, 2017 - 04:32 PM (IST)

बीजिंगः इस समय पूरी दुनिया में बसंत उत्सव की धूम है। विभिन्न देशों में वहां की परंपरा के अनुसार बसंतोत्सव का स्वागत धूमधाम से किया जा रहा है। चीन में यह बीजिंग के शिजिंगशन अम्यूजमैंट पार्क में मनाया जा रहा है।इस मौके पर तुर्की, ग्रीक और पोलिश नर्तक अपना कमाल दिखा रहे हैं। इस स्प्रिंग फैस्टिवल के मौके पर पश्चिमी शैली में मनाए जाने वाले मेले को देखने हज़ारों चीनी आते हैं। चीन में लाखों लोग धूमधाम से इसे मनाते हैं। चीन के सार्वजनिक पार्कों और जगहों पर बसंत का स्वागत करने के लिए खूब तैयारी की गई है।

ब्राज़ील के साओ पोलो में स्प्रिंग कार्निवल की में दुकानों में व्हाइट हाउस का ताजा चेहरा छाया हुआ है। यहां  लोग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के रबर के मुखौटे पहन कर मस्ती कर रहे हैं। पराग्वे में भी आजकल बसंत कार्निवल की धूम है. यहां 5 हफ्तों तक इसकी धूम रहती है। 27 जनवरी से शुरू हुआ हुए इस उत्सव में नर्तकियों ने जलवे बिखेरे जा रहे हैं। ब्राजील की तरह पराग्वे में पूरे साल कार्निवल के लिए नाच-गाने की तैयारी चलती है।इस कार्निवल में अर्जेटीना और ब्राज़ील से भी बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

 टोक्यो के योकोहामा में भी बसंत का स्वागत किया गया। योकोहामा मछलीघर में सफेद व्हेल ने इस मौके पर आने वालों का दिल लुभाया। स्पेन में भी स्प्रिंग कार्निवल  धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसमें 12 से 15 लोग साथ मिलकर समूह में गाते हैं।ये गीत सामाजिक मुद्दों पर होते हैं। यहां घंटियों के साथ  नर्तक नाचते हैं। इन्हें जोलडुनाक पुकारते हैं। यह एक तरह का पारंपरिक नृत्य होता है। माना जाता है कि इससे बुरी आत्माएं भी भागती हैं।
 

Advertising