4 साल में बना 100 बच्चों का पिता !

Saturday, Oct 08, 2016 - 05:46 PM (IST)


वॉशिंगटन: अमरीका के नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले 37 वर्षीय मैट स्टोन पिछले चाल सालों में 100 बच्चों के पिता बन चुके हैं। स्पर्म डोनर मैट का कहना है कि वह फ्री में अपनी सेवा देते हैं।

इसके लिए रोजाना करीब 10 लोग सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनसे संपर्क करते हैं। इस काम के लिए मैट ने चार साल पहले अपना फेसबुक पेज भी बनाया था। वह कपल्स और सिंगल मदर्स को भी स्पर्म मुहैया कराते हैं।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके स्पर्म से होने वाला बच्चा खुशहाल परिवार में जन्म लेगा, वह लोगों से पहले उनकी आय, पृष्ठभूमि और उनके अपने पति-पत्नी से संबंध के बारे में पूछते हैं।

मैट का दावा है कि हर हफ्ते वह करीब 8 लोगों की मदद करते हैं। वह कहते हैं कि कम से कम 70 बच्चों के वह निजी तौर पर जानते हैं। मगर, कहते हैं कि कम से कम 100 महिलाएं सफलतापूर्वक उनके स्पर्म से गर्भवती हो चुकी हैं, लेकिन कई महिलाएं इसके बारे में उन्हें नहीं बताती हैं।

मैट ने बताया कि उनकी बहन हाल ही में 43 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनके कोई संतान नहीं है। वह कहती है कि मैं बहुत अच्छा काम कर रहा हूं। मैं लोगों की मदद करने के लिए अपनी सेवाएं फ्री में दे रहा हूं। आई.टी.  सैक्टर में काम करने वाले मैट ने कहा कि वह अपनी वित्तीय स्थिति से काफी खुश हैं।


Advertising