अदालत के आदेश के बाद पार्क हिरासत में

Friday, Mar 31, 2017 - 11:20 AM (IST)

सोल: दक्षिण कोरिया की अपदस्थ राष्ट्रपति पार्क ग्यून हे को अदालत के आदेश के बाद हिरासत में ले लिया गया है। पार्क को तड़के से थोड़ा पहले बल्बों की रोशनी वाले एक बैराज से सोल हिरासत केन्द्र ले जाया गया है। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति आत्मसंयम रखते हुए सीधे आगे बढ़ गईं।

राजधानी की एक अदालत में कल देर तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दिए, जिसके बाद लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को अभियुक्त बनते देखा। अदालत ने अपने आदेश में कहा,‘‘पार्क को गिरफ्तार करना न्यायसंगत और जरूरी है क्योंकि मुख्य आरोप तर्कसंगत हैं और साक्ष्यों के नष्ट होने का खतरा है।’’ पार्क के पहुंचने से पहले करीब 50 समर्थक हिरासत केन्द्र पहुंच गए थे और देश का झंडा लहराते हुए उनकी रिहाई की मांग कर रहे थे।  

Advertising