साउथ कोरियन फ्लाइट्स में बेलगाम पैसेंजर्स को एेसे किया जाएगा कंट्रोल

Wednesday, Dec 28, 2016 - 12:25 PM (IST)

साउथ कोरियाः साउथ कोरियन फ्लाइट्स में बेलगाम पैसेंजर्स पर अब स्टन गन का इस्तेमाल किया जाएगा। कोरियन एयरलाइंस ने कहा है कि वो जल्द ही अपने क्रू मेंबर्स को ‘स्टन गन’ की ट्रेनिंग देगी। इससे फ्लाइट में हंगामा कर रहे पैसेंजर को कंट्रोल किया जा सकेगा। बता दें कि स्टन गन से फायर के बाद पतले तार निकलकर टारगेट पर लगते हैं। इससे उसे हाईवोल्टेज करंट लगता है, इस झटके से वो 25 मिनट तक बेहोश भी रह सकता है। 

कोरियन एयरलाइंस के अधिकारियों ने कहा कि वह फ्लाइट की सिक्युरिटी को और मजबूत करेंगे। दरअसल, यह फैसला अमरीकन सिंगर रिचर्ड मार्क्‍स के सोशल मीडिया में किए गए कमेंट के चलते लिया गया है।   मार्क्‍स ने ट्विटर और फेसबुक पर लिखा था, ‘कोरियन क्रू मेंबर्स इतने कमजोर हैं कि वे फ्लाइट में होने वाली किसी घटना पर कंट्रोल नहीं कर सकते।’ हाल ही में मार्क्‍स पत्नी के साथ वियतनाम से साउथ कोरिया जा रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति फ्लाइट में हंगामा मचाने लगा। साउथ कोरियन क्रू मेंबर्स उसे रोक नहीं पा रहे थे। मार्क्‍स ने दूसरे पैसेंजर्स की मदद से उसे रस्सी से बांधा।

 मार्क्‍स के साथ उनकी पत्नी ने भी ट्वीट किया, ‘कोरियन क्रू मेंबर्स बहुत लचर और कमजोर हैं। ये तो एक व्यक्ति को ही कंट्रोल करना नहीं जानते। फ्लाइट के सिक्योरिटी कितनी कमजोर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे एक व्यक्ति को रस्सी से नहीं बांध सके। उस पैंसेजर ने तीन बार अपनी रस्सियां खोल ली थीं।’  कोरियन एयरलाइंस के मुताबिक, ‘ये पहली घटना नहीं है। ऐसे मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।’ क्रू मेंबर्स को पैसेंजर के साथ सख्ती से पेश आने में दिक्कत आती है। वे स्टन गन का इस्तेमाल नहीं जानते। अब क्रू मेंबर्स को इसकी पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी। 

Advertising