कांगो में दक्षिण अफ्रीकी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

Friday, Jan 10, 2020 - 02:15 AM (IST)

गोमाः दक्षिण अफ्रीकी वायुसेना का एक विमान गुरुवार को पूर्वी कांगो में स्थित गोमा हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के कार्यवाहक प्रवक्ता मैथियस गिलमन ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त सैन्य विमान संयुक्त राष्ट्र अभियान के 59 यात्रियों और चालक दल के आठ सदस्यों को लेकर जा रहा था। विमान लैंड करते समय बाएं इंजन में आग लगने से हादसा हुआ।

विमान पूर्वी शहर बेनी से लौट रहा था जहां वह क्षेत्र में तैनात दक्षिण अफ्रीकी सैन्य टुकड़ी को रसद सहायता प्रदान कर रहा था। दक्षिण अफ्रीकी नेशनल डिफेंस फोर्स ने एक बयान में घटना की पुष्टि की है और जांच के लिए बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है।

Pardeep

Advertising