दक्षिण अफ्रीका: बंदूकधारियों का टैक्सी चालकों पर हमला, 11 की मौत

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 12:14 AM (IST)

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका में बंदूकधारियों ने एक मिनीबस पर हमला किया जिसमें टैक्सी चालक संघ के सदस्य सवार थे। इस हमले में 11 व्यक्तियों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ब्रिगेडियर जय नायकर ने बताया कि टैक्सी चालक संघ के सदस्यों पर शनिवार रात हमला किया गया जो अपने एक सहयोगी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि हमला क्वाजुलू नटाल प्रांत में कोलेंसो और वीनेंन नगरों के बीच हुआ। पीड़ित गाउटेंग प्रांत के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि पुलिस हमले के संभावित उद्देश्यों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News