दक्षिण अफ्रीका में शीर्ष अभियोजक पद पर पहली बार महिला की नियुक्ति

Tuesday, Dec 04, 2018 - 11:21 PM (IST)

जोहानसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने सम्मानित महिला वकील को अभियोजन प्राधिकरण का प्रमुख बनाया है। राष्ट्रपति ने इस संस्था के प्रमुख के पद पर शमीला बटोही की नियुक्ति की है। 

रामफोसा ने प्रीटोरिया में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं आश्वस्त हूं कि वकील के पास लोक अभियोजक के राष्ट्रीय निदेशक के रूप में काम करने के लिए सारी दक्षता है। वह बिल्कुल ठीक हैं और उपयुक्त शख्स हैं।’’ इससे पहले इस पद पर शाउन अब्राहम थे। रामफोसा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित है और देश को ऐसे राष्ट्रीय अभियोजन प्राधिकरण की जरूरत है जो निष्पक्ष हो।          

Pardeep

Advertising