पिता ने टेडी बियर में सुनी मर चुके बेटे की दिल की धड़कन, इस भावुक पल ने रूला दी पूरी दुनिया

Tuesday, Dec 29, 2020 - 01:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मां बाप की सबसे बड़ी संपत्ति उनके बच्चे होते हैं। वह अपने बच्चे की झोली में दुनिया की सारी खुशियां डालना चाहते हैं। लेकिन, अगर मां-बाप अपने बच्चे किसी कारणवश हमेशा के लिए खो दें तो इससे बड़ा दर्द काेई नहीं होता। ऐसा ही कुछ हुआ एक पिता के साथ जिसने एक घटना में अपने 16 वर्षीय बेटे को खो दिया। जब बेबस पिता को अपने बच्चे के दिल की धड़कन एक टेडी बियर में सुनाई दी तो उनके साथ पूरी दुनिया रो पड़ी।

 


दरअसल अमेरिका के डेकोटा में रहने वाले Jhon Reid के बेटे की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। जॉन ने अपने बेटे के शरीर को दफनाने की बजाय उसके अंगो को दान कर दिया। युवक का दिल प्राप्त करने वाले एक शख्स ने जॉन को शुक्रिया करने के लिए एक गिफ्ट भेजा। इसमें एक टेडी बियर था, जिसमें जॉन  के बेटे की धड़कनों की रिकॉर्डिंग थी। अपने बेटे के दिल की धड़कन सुन वह पिता बहुत खुश हुआ।

 

टेडी बियर के साथ एक चिट्ठी भी थी, जिसे पढ़कर जॉन रो पड़े। भावुक कर देने वाले इस पल का वीडियो जॉन की पत्नी Stephanie ने शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि इस टेडी बियर के साथ मिले खत में लिखा था कि मैं इसे आपको खुद देना चाहूंगा, लेकिन पता नहीं ऐसा कब होगा। वहीं जॉन ने कहा कि जब टेडी मिला तो दिल खुशी से भर गया। मुझे इसकी कोई उम्मीद नहीं थी। वह सारी रात इस धड़कनों को सुनते रहे। उन्होंने कहा  शुक्रिया बॉब, मैं अपने बेटे की धड़कनों को फिर से सुन पाया!'


जॉन ने कहा कि टेडी बियर ने 'Best Dad Ever' प्रिंट की टीशर्ट पहनी है, जिसमें उनके बच्चे की धड़कने रिकॉर्ड हैं। इस वीडियो को जिसने भी देखा वह अपने आंसू नहीं रोक पाया। सोशल मीडिया में यह वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है, लोग इसे देखकर काफी भावुक हो गए हैं। 
 

vasudha

Advertising