स्टंट करते इस लड़के का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल!
Saturday, Jun 10, 2017 - 04:47 PM (IST)
जमैकाः सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सभी अचंभित हैं। यह वीडियाे एक एम्यूज़मेंट पार्क का है, जिसमें एक लड़के को वाटर स्लाइड्स पर बेहतरीन स्टंट करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को ट्विटर यूजर्स मोर्गन एविक ने 5 जून को शेयर किया था। मोर्गन का कहना है कि यह जमैका है, जहां पर वे गर्मी की छुट्टियां बिताने गए थे।
Slidin' (literally) in the DM's like..... pic.twitter.com/1XGXS1PZ1C
— Morgan Evick (@MorganEvick) June 4, 2017
9 सैकेंड के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक आदमी एम्यूज़मेंट पार्क की वाटर स्लाइड के ऊपर से फिसलते हुए नीचे आता है। इसके बाद स्वीमिंग पूल के पानी में किसी पत्ते की तरह लहराते हुए किनारे तक आ जाता है। इतना ही नहीं, किनारे पर अाते ही वह सीधे खड़े हाेकर अपनी शर्ट पहनता है और तालियां बजाते हुए जाने लगता है। इस वीडियाे काे देखकर कुछ लाेगाें का कहना है कि इसे एडिट किया गया है तो कई लाेग मोर्गन की प्रशंसा कर रहे हैं।