मां-बाप की गलती के कारण बच्चे को लगानी पड़ी 40 फीट ऊपर से छलांग, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ
Friday, Jul 24, 2020 - 12:53 PM (IST)
लंदन: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बिल्डिंग में लगने के बाद बच्ची ने 40 फीट ऊपर से छलांग लगा दी। यह मामला फ्रांस का बताया जा रहा है।
#COVID19 #accident #grenoble ( Ce mardi il a y’a quelques heures dans l’après midi 2 enfants ont sauté par la fenêtre rattraper par les habitants ❤️🙏 pic.twitter.com/xzIYpL4b3Y
— oumse-dia (@oumsedia69) July 21, 2020
वीडियो में देखा जा सकता है कि अपार्टमेंट में से आग निकल रही है और नीचे लोग खड़े हुए हैं। दरअसल बच्चे के माता-पिता ने बच्चे को घर के अंदर बंद कर दिया था जिसके बाद उसे कथित तौर पर जलते अपार्टमेंट से बचने के लिए 40 फीट नीचे कूदने के लिए मजबूर होना पड़ा। बच्चे कोई चोट नहीं आई, लेकिन वे धुएं की चपेट में आ गया। उन्हें इमारत के अन्य निवासियों और कुछ बचाव दल के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाईयों को पकडऩे में कुछ बचाव दल के लोगों की हड्डियों में फ्रेक्चर आया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।