भूख लगने पर तेंदुए ने मगरमच्छ के मुंह से छीना निवाला, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा डेरिंग VIDEO

Monday, Jul 27, 2020 - 05:56 PM (IST)

नई दिल्ली: इंसान की तरह जानवर को भी जब भूख लगती है तो वह किसी भी हद तक जा सकता है। इसकी ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही ये वीडियो है जिसमें तेंदुआ ने अपने पेट की भूख को शांत करने के लिए एक बड़े मगरमच्छ के मुंह से मांस के टुकड़े छीन लिया। ये वीडियो जाम्बिया के साउथ लुआंगवा नेशनल पार्क का है। 


वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह मगरमच्छ रात में अपने मुंह में मांस लेकर आराम फरमा रहा होता है, इस दौरान तेंदुआ आता है और बड़ी ही आसानी से उसके मुंह से मांस निकालकर खाने लगता है।  वो तीन से चार बार ऐसा प्रयास भी करता है और उसमें कामयाब होता है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि भूख लगने पर तेंदुआ बिना डरे जागे हुए मगरमच्छ के बड़े बड़े दांतों वाले जबड़े के पास जाता है और मांस बाहर निकाल लेता है। मांस का टुकड़ा लेने के बाद तेंदुआ वहां से दूर चला जाता है। वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पंसद किया जा रहा है। 

 

Anil dev

Advertising