पूल में इस कपल के साथ अचानक एक मगरमच्छ भी कूद पड़ा! फिर देखिए क्या हुआ

Wednesday, Nov 02, 2016 - 12:13 PM (IST)

जिम्बाब्वे: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पूल में एक कपल के साथ  6 फीट लंबा मगरमच्छ भी कूद पड़ा। मामला जिम्बाब्वे का है जहां एक होटल में देर रात एक कपल पूल में गया तो उनके साथ ही एक मगरमच्छ भी आ गया। 
 

मगरमच्छ को देख दोनों के होश उड़ गए और लड़की को छोड़ लड़का तुरंत पूल से बाहर आ गया। इसके बाद मगरमच्छ हमला करने के लिए लड़की की तरफ तेजी से बढा और उसका पैर पकड़ लिया। लड़की किसी तरह से जान बचाकर पूल से बाहर आ गई। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है। 

 

Advertising