कैमरे में कैद हुआ मौत का दानव, Video देखकर खुली की खुली रह जाएंगी आंखें

Tuesday, Nov 01, 2016 - 04:49 PM (IST)

अलास्का: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पानी के अंदर 15 फीट से ज्यादा लम्बे विशाल सफेद दानव को देखा गया। 

पानी में मिला 15 फीट से ज्यादा विशाल सफेद दानव
मामला अलास्का का है जहां लैंड मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य क्रैग मैक्का शेना नदी की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। तस्वीरों को कैद करते वक्त मैक्का ने पानी में एक हलचल को महसूस किया। जब उन्होंने कैमरे को जूम करके उस हलचल के कारण का पता लगाने की कोशिश की तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं। पानी में उन्होंने 15 फीट से ज्यादा विशाल सफेद दानव को देखा। 

पहली बार पानी में देखी ऐसी चीज
मैक्का ने बताया कि वो अक्सर उस नदी के पास जाते रहते हैं लेकिन ऐसी कोई चीज उन्होंने पहली बार देखी। उन्होंने बताया कि पहले तो उन्हें लगा कि नदी के अंदर कोई रस्सी है जो बर्फ से ढकी हुई है, लेकिन बाद में उसकी चलने की रफ्तार देखी तो वह हैरान हो गए। 
 

अब तक लाखों लोग देख चुके हैं ये वीडियो
विशाल दैत्य का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को फेसबुक पर लाखों लोग देख चुके हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये कोई पानी में रहने वाला आम जीव है जो कि बर्फ होने की वजह से सफेद लग रहा है।

Advertising