अफगान महिला की ये तस्वीर हो रही है वायरल, जानें क्या है कारण

Thursday, Mar 22, 2018 - 04:25 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः मां का दर्जा दुनिया में सबसे अहम माना जाता है। मां हर समय अपने बच्चों को लेकर चिंतित रहती है।

मां की ममता का संदेश देते इन दिनों सोशल मीडियां पर कुछ एेसी ही तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें एक अफगानी लड़की बच्चे को गोद में लेकर यूनिवर्सिटी के एंट्रेंस एग्जाम दे रही है।

जानकारी के अनुसार यह घटना अफगानिस्तान के डेकुंडी प्रांत की है। 25 साल की यह महिला जहांताब हैं और अपने बच्चे को पालने के साथ-साथ यूनिवर्सिटी का पेपर दे रही हैं।


ताब नल्ली शहर में Nasirkhosraw हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में सोशल साइंस कोर्स के लिए एंट्रेंस एग्जाम दे रही थीं।  बच्चा बीच बीच में रो रहा था और यूनिवर्सिटी के लेक्चरर ने यह तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। महिला का बच्चा केवल दो महीने का है।

 

Punjab Kesari

Advertising