VIDEO: महिला की बहादुरी, घर में घुसे सांप काे पकड़कर तकिए में डाला!

Saturday, Jun 10, 2017 - 05:05 PM (IST)

नई दिल्लीः सांप काे देखते ही डर के मारे हालत खराब होने लगती है। सब उससे बचने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस महिला ने घर में घुसे सांप काे जिस तरह से काबू किया, उसका वीडियाे साेशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है। वीडियो की शुरुआत में एक कमरे में सौफे के पास काला सांप दिखाई देता है। सांप धीरे-धीरे सौफे के पीछे रखी किताबों की अलमारी की तरफ बढ़ता है। कुछ देर बाद एक महिला सौफे के सामने आती है, जिसके हाथ में सफेद रंग का तकिए का कवर है। 



महिला सांप के पास जाती है और तकिए के कवर में अपना हाथ डालकर सांप का मुंह पकड़ लेती है। मुंह पकड़े जाने के बाद सांप थोड़ा फड़फड़ाता है, लेकिन महिला उसे पकड़े रहती है। महिला सांप का मुंह पकड़कर सांप को ऊपर उठा लेती है और उस पर काबू पाने की कोशिश करती है। वीडियाे में महिला की बहादुरी काे देखकर लाेग बेहद हैरान है और साथ ही उसकी हिम्मत की तारीफ भी कर रहे हैं।

Advertising