पाकिस्तान के बलूचिस्तान में छह श्रमिकों की गोली मारकर हत्या

Friday, May 04, 2018 - 05:31 PM (IST)

कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने मोबाइल टावर लगाने के काम में लगे छह श्रमिकों की शुक्रवार को हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने खरान जिले के लाईजय क्षेत्र में श्रमिकों पर गोलीबारी की।

‘डॉन ’ की खबर के अनुसार श्रमिक पंजाब के रहने वाले थे और जब उन पर हमला किया गया तो उस समय वे एक निजी दूरसंचार कंपनी के लिए टावर लगाने के कार्य में लगे थे। पुलिस ने बताया कि इस हमले में एक श्रमिक घायल बताया गया है। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले पंजाब और सिंध के श्रमिकों को बार-बार निशाना बनाया जाता रहा है। 

Punjab Kesari

Advertising