जापान में हिमस्खलन, 8 छात्रों की मौत की आशंका

Monday, Mar 27, 2017 - 03:48 PM (IST)

तोक्यो: जापान में पर्वतारोहण के लिए गए 8 जापानी छात्रों के आज हिमस्खलन की चपेट में आने पर मारे जाने की आशंका है।

हिमस्खलन की घटना नासू शहर में हुई जो तोक्यो से 190 किलोमीटर (120 मील)दूर उत्तर में है। दमकल और आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि 8 लोग मृतप्राय स्थिति में मिले हैं।जापानी मीडिया ने इनकी पहचान छात्रों के रूप में की है और बताया है कि वे सात उच्च विद्यालयों के 60 से अधिक छात्रों और प्रशिक्षकों के पर्वतारोही समूह में से थे। रिसॉर्ट में स्की मौसम समाप्त हो गया था। आपदा एजेंसी ने बताया कि हिमस्खलन में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। दोपहर में भी बचाव अभियान जारी रहा।  

Advertising