रूस के पश्चिमी साइबेरिया में बस हादसे में छह लोगों की मौत

Friday, Feb 08, 2019 - 03:42 PM (IST)

मॉस्को: पश्चिमी रूस के साइबेरिया में केमिरोवो क्षेत्र में खनिकों को ले कर जा रही एक बस के शुक्रवार को दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से छह श्रमिकों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हुए है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है।

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार श्रमिकों को ले जा रही यह बस एक मोड पर पलट गई और इसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 16 अन्य घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर है। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि घायलों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

shukdev

Advertising