नाइजीरिया में नाव पलटने से 6 की मौत, एक लापता

Sunday, Jul 05, 2020 - 03:13 PM (IST)

अबुजा: नाइजीरिया के वाणिज्यिक केंद्र लागोस में एक नाव पलटने से 6 लोगों की मौत हो गयी तथा एक व्यक्ति लापता है। न्यूज एजेंसी ऑफ नाइजीरिया (नान) ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में  लागोस राज्य जलमार्ग प्राधिकरण के हवाले से बताया कि इकोरोडू के पास हुई इस दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

 

लास्वा के महाप्रबंधक ओलूवाडमिलोला ने बताया कि इस नाव पर चालक सहित 21 लोग सवार थे, जिनमें से 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को लगभग 20:30 बजे इकोरोडू के पास ओवोडे-इबेशे में हुई थी।
 

Tanuja

Advertising