बहन की आंखें फोडऩे वाले पाकिस्तानी युवक को किया गिरफ्तार

Friday, Nov 04, 2016 - 07:56 PM (IST)

लाहौर: पाकिस्तान में बेटी के कथित अपहरण के बाद अपनी बहन की आंखें फोडऩे और पैर काटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जघन्य घटना बीते एक नवंबर को पंजाब प्रांत के मुजफ्फरगढ़ जिले में हुई। जिले के पुलिस प्रमुख अवैस मलिक ने बताया कि मुख्य आरोपी मुहम्मद अफजल को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उन आठ अन्य आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही है जिनके नाम प्राथमिकी में शामिल हैं।  

प्राथमिकी के अनुसार अफजल और मुनीर ने अपनी बहन शरीफन बीबी को अगवा किया और चाकू से उसकी आंखे फोड़ दी और तथा उसका पैर भी काट दिया। शरीफन को कुल नौ लोग उठाकर अफजल के घर ले गए थे। शरीफन पर अफजल की बेटी को बंधक बनाने का आरोप है। पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने पुलिस को निर्देश दिया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। 
 

Advertising