फुटपाथ पर चलते अचानक जमीन में समा गई महिला, वीडियो कर देगा हैरान

Wednesday, Nov 14, 2018 - 01:10 PM (IST)

बीजिंगः  चीन के गान्सू प्रांत के लानझोउ शहर में एक महिला फुटपाथ पर चलते हुए अचानक जमीन के अंदर समा गई। घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला फुटपाथ पर चल रही है और अचानक उसके पैरों के नीचे की जमीन धंस जाती है।

जब तक महिला संभलती, तब तक जमीन धंस गई और वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया, जिसमें महिला समा गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में महिला की जान तो बच गई, लेकिन उसकी पसलियां टूट गईं। हादसे के बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी और महिला को निकालने का प्रयास किया।

काफी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यह वीडियो सीटीजीएन ने यूट्यूब पर शेयर किया गया है। चीन के स्थानीय प्रशासन द्वारा जमीन धंसने के कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

Tanuja

Advertising