2 लिफ्ट ड्राइवरों को एक डॉलर रिश्वत लेने पर लगा इतना बड़ा जुर्माना, जानकर उड़ गए होश

Wednesday, Dec 12, 2018 - 01:29 PM (IST)

सिंगापुरः सिंगापुर में  महज एक डॉलर रिश्वत लेने वाले 2 लोगों पर इतना बड़ा जुर्माना लगाया गया है कि जानकर  हैरान रह जाएंगे ।  दरअसल, चीन के रहने वाले चेन जिलियांग (47) और झाओ युकुन (43) शहर के ही एक बंदरगाह में फोर्क लिफ्ट ड्राइवर का काम करते हैं। उन्होंने काम के दौरान 1 डॉलर की रिश्वत लेने की बात स्वीकार कर ली है। 

सिंगापुर के एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार विरोधी) विभाग ने दोनों ड्राइवरों पर एक लाख डॉलर (सिंगापुरी) का जुर्माना लगाया है। साथ ही उन्हें 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। जुर्माने की राशि सुनकर दोनों आरोपियों के होश उड़ गए।

 विभाग का कहना है कि राशि चाहे जो भी हो, किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिंगापुर के कानून के मुताबिक, भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर शख्स को 1 लाख डॉलर (सिंगापुरी) और अधिकतम पांच साल जेल की सजा सुनाई जाती है। 
 

Tanuja

Advertising