लड़के ने कोबरा से रचाया विवाह, ये है वजह ! (pics)

Monday, Nov 14, 2016 - 06:01 PM (IST)

सिंगापुरः एक लड़के ने 10 फुट लंबे कोबरा से शादी कर के दुनिया को चौंका दिया। ये दोनों साथ में खाना खाते हैं, टीवी देखते हैं यही नहीं जहां-जहां ये लड़का रहता है वहां-वहां ये कोबरा भी साथ रहती है।

सिंगापुर में रहने वाला ये युवक हर पल एक कोबरा सांप के साथ ही रहता है। दोनों में इतना प्यार है कि वह पल भर के लिए भी एक दूसरे से अलग नहीं होते। दरअसल इस युवक की गर्लफ्रैंड की मौत 5 साल पहले हो चुकी है। अपनी गर्लफ्रैंड से बेहद प्यार करने वाला ये युवक उसका इंतजार करता रहा।

बाद में युवक को एहसास हुआ कि उसकी गर्लफ्रैंड कोबरा के रूप में उसकी जिंदगी में वापस आ गई है। ये लड़का रोजाना  कोबरा के साथ ही टीवी देखता है, पिकनिक पर जाता है और कैरम भी खेलता है। यहां तक कि दोनों साथ भी सोते हैं। ये दोनों एक दूसरे के बिन एक पल भी नहीं रहते हैं।  


 

Advertising