कनाडा में भी पाक सरकार के खिलाफ उठी आवाज, बलूच-सिधिंयों ने मिलकर किया प्रदर्शन

Thursday, Oct 08, 2020 - 12:40 PM (IST)

टोरंटोः बलूच लोग अपने समुदाय के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की बर्बरता को उजागर करने के लिए यूरोप, उत्तरी अमेरिका समेत दुनिया के कई बड़े शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में पाकिस्तान के बलूचिस्तान में लोगों पर बढ़ रहे अत्याचारों के खिलाफ कनाडा के टोरंटो शहर में इमरान खान सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बलूच लोगों के साथ सिंधी मानवाधिकार कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

 

प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री इमरान खान से मांग की कि वह बलूच युवकों की हत्या और अपहरण पर रोक लगाएं। प्रदर्शनकारियों ने इमरान सरकार से सैन्य अभियान पर रोक लगाने की मांग की। इस अभियान में बीते कुछ हफ्तों के दौरान दर्जनों बलूच युवकों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और नेताओं का सफाया कर दिया गया।

 

हाल में इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के 45वें सत्र में भी उठाया गया था। बलूच लोगों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मामले में दखल देने का आग्रह किया है। पाकिस्तान में सिंधी समुदाय भी इसी तरह के अत्याचार का सामना कर रहा है।

Tanuja

Advertising