चीन से तनाव के बीच सिक्किम CM बोले- सैंडविच बनने के लिए नहीं जुड़े थे भारत से

Thursday, Jul 06, 2017 - 04:28 PM (IST)

बीजिंग: भारत और चीन के बीच विवाद कम होने की बजाय लगातार बढ़ता चला जा रहा है। चीन के सरकारी अखबार ने आज लिखा है कि चीन को सिक्किम नीति पर दोबारा विचार करना चाहिए।


इसी विवाद के बीच अब सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग का भी बयान आया है। उन्होंने कहा है कि सिक्किम के लोग चीन और बंगाल के बीच सैंडविच बनने के लिए भारत के साथ नहीं जुड़े थे। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक, एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सिक्किम को पिछले 30 वर्षों में दार्जिलिंग के विरोध के कारण लगभग 60,000 करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि चीन की ओर से नाथु ला बॉर्डर पर दबाव बन रहा है, वहीं दूसरी ओर सिलिगुड़ी से कहा जा रहा है कि वह सिक्किम में पेट्रोल और खाना नहीं आने देंगे।


गौरतलब है कि सिक्किम सेक्टर के डोंगलांग में चीन की ओर से सड़क बनाने का भारतीय सैनिकों ने विरोध किया था। इसके बाद चीनी सैनिकों ने सिक्किम सेक्टर में भारत के दो बंकरों को तोड़ दिया जिसके बाद इन दोनों देशों में विवाद बढ़ता चला गया।

Advertising