आतंकियों से बेखौफ ये सिख, कर रहा एेसा काम(Pics)

Wednesday, Nov 30, 2016 - 03:21 PM (IST)

लंदन:दुनियाभर में कुछ ही लोग दूसरों की मदद करने के लिए आगे आते हैं।इराक में आई.एस.आई.एस आतंकियों के कहर के बारे में कौन नहीं जानता लेकिन लोगों की मदद करने के लिए रवि सिंह(47)नाम का शख्स इन लोगों के लिए फरिश्ता बन सामने आया।

ब्रिटेन में रहने वाले रवि सिंह मूल रूप से भारतीय हैं।साल 2014 में आई.एस ने उत्तरी इराक पर हमला कर दिया था,तब यहां रहने वाले यजीदियों को सिंजर पर्वत पर शरण लेनी पड़ी थी।जैसे ही रवि सिंह को इन लोगों के बारे में पता चला तो वह सीधे इराक आ गए।उस समय भूख-प्यास से तड़प रहे यजीदियों के लिए वे फरिश्ता बनकर पहुंचे थे।उन्होंने यजीदियों के लिए खाने-पीने के सामान से लेकर टेंट तक की व्यवस्था की थी।

रवि सिंह बताते हैं कि मैं आखिरी दम तक इनकी सेवा करता रहूंगा, भले ही मेरी जान क्यों न चली जाए।बता दें कि ब्रिटेन की संस्था खालसा एड के सीईओ रवि सिंह बताते हैं कि ये लोग सिख धर्म के बारे में नहीं जानते।ये लोग सिर्फ इतना जानते हैं कि मैं भारतीय हूं और इंडिया से उनकी मदद के लिए यहां पहुंचा हूं।पूरी दुनिया में रवि सिंह इतने ज्यादा फेमस हो चुके हैं कि बीबीसी वर्ल्ड न्यूज ने उन पर एक डॉक्युमेंट्री भी तैयार की है, जिसका टाइटल है ‘द सेल्फलेस सिख’।

Advertising