अमरीका में सिख पर हमला करने वाले का स्केच जारी, ईनाम का भी ऐलान

Saturday, Mar 11, 2017 - 03:06 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमरीका में भारतीय मूल के सिख पर हुए हमले को अमरीकी अधिकारियों ने हेट क्राइम माना है। पुलिस ने कहा कि मारे गए सिख व्यक्ति की पहचान दीप राय (3 9) के रूप में हुई है, जिसे आंशिक रूप से नकाबपोश बंदूकधारी ने उसके घर के बाहर वॉशिंगटन में गोली मार दी थी। हमलावर ने साथ ही कहा था- अपने देश वापस जाओ।

हमले के एक हफ्ते के बाद पुलिस ने हमलावर का एक स्केच जारी किया है।  व्हाइट कलर का ये शख्स करीब 6 फुट लंबा है और इसकी उम्र 35-40 के बीच है। इसके साथ ही पुलिस ने इस शख्स पर ईनाम भी घोषित किया है। सुराग देने वाले को 6 हजार डॉलर यानी करीब 4 लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा। FBI इस संभावित घृणा अपराध की जांच  कर रहा है।  FBI सीएटल के प्रवक्ता एयन डाईट्रीच का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे साझा जांच के जरिए  केंट पुलिस विभाग की सहायता कर रही है। वे सीएटल क्षेत्र में सभी समुदायों के सहयोगियों के साथ काम करना जारी रखेंगे। 

दीप राय ने पुलिस को बताया था कि वो अपने घर के बाहर गाड़ी में बैठे थे जब एक अनजान शख्स उनके पास आया और बहस करने लगा।वो पीड़ित को अपने देश वापस लौटने के लिए कह रहा था। स्थानीय पुलिस ने हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान छेड़ दिया है। हमले के वक्त उसने चेहरा नकाब से ढक रखा था। उसे खोजने के लिए एफबीआई की मदद ली जा रही है।

अमरीका में ट्रंप के सत्ता में आने के बाद प्रवासियों के खिलाफ नफरत भरे हमले बढ़े हैं. इससे कैरोलिना में भारतीय मूल के कारोबारी हरनिश पटेल का शव उनके घर के बाहर मिला था। उन्हें किसी ने गोली का निशाना बनाया था. पिछले महीने कंसास में 32 साल के भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीवोतला को एक रेस्तरां में गोली मार दी गई थी. इस मामले में भी हमलावर ने उन्हें अमरीका से निकल जाने को कहा था।

Advertising