रूस के पूर्व जासूस पर हमला पुतिन की तरफ से संकेत: जॉनसन

Wednesday, Mar 21, 2018 - 10:52 PM (IST)

लंदन: ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने बुधवार को कहा कि केजीबीके पूर्व जासूस पर नर्व एजेंट से हमला राष्ट्रपति पुतिन की तरफ से एक संकेत है कि रूस के बदले की आंच से कोई बच नहीं सकता। 

पूर्व रूसी जासूस सर्गेई स्क्रिपल अब भी कोमा में हैं। उनकी बेटी भी अस्पताल में भर्ती हैं। वे सैलिसबरी शहर में एक बेंच पर अचेतावस्था में पाए गए थे। जॉनसन ने विदेश मामलों की प्रवर समिति से कहा कि रूस पाला- बदलने वालों को बताना चाहता था कि अगर वे किसी अन्य देश का समर्थन करेंगे तो उनके साथ क्या होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने ब्रिटेन को हमले के लिये चुना क्योंकि उसने रूस के अनुचित बर्ताव की बार- बार आलोचना की है।      

Punjab Kesari

Advertising