साइबेरिया: फैक्ट्री में आग लगने से 10 लोगों की मौत

Thursday, Jan 04, 2018 - 10:50 PM (IST)

मॉस्को: रूस के पूर्व में साइबेरियाई क्षेत्र नोवोसिबस्र्क में जूतों की एक फैक्ट्री में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अभियोजक कार्यालय ने वीरवार को अपनी वेबसाइट पर बताया कि जूतों की एक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। 

वेबसाइट के मुताबिक हादसे में मरने वालों में चीनी नागरिक भी शामिल हैं। संवाद समिति रिया ने बताया कि मृतकों में सात चीनी नागिरक, दो किर्गिस्तान के और दो रूसी नागरिक हैं।  

Advertising