कैलिफोर्नियाः बस में जन्मदिन मना रहे लोगों पर गोलीबारी, 2 महिलाओं की मौत व 5 घायल

Wednesday, May 19, 2021 - 09:45 AM (IST)

लॉस एंजलिसः सैन फ्रांसिस्को बे एरिया फ्रीवे पर दो लोगों ने एक बस पर गोलीबारी की, जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई और 5 अन्य घायल  हो गईं। ‘ बस में सवार यात्री एक महिला का 21वां जन्मदिन मना रहे थे। इंटरस्टेट-580 पर देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर बस पर हमला किया गया। बस सैन फ्रांसिस्को से आकलैंड लौट रही थी। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य वाहन पर सवार दो लोगों ने बस पर गोलीबारी की।

 

बस पर करीब 70 गोलियां चलाई गई। कैलिफोर्निया के राजमार्ग गश्ती विभाग ने बताया कि प्राथमिक जांच से प्रतित होता है कि गोलीबारी किसी को निशाना बनाकर की गई। विभाग ओकलैंड पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच कर रहा है। अलमेडा काउंटी कोरोनर ब्यूरो ने बताया कि एक महिला की बस में और एक अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। कम से कम पांच अन्य महिलाएं घायल भी हुई हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

Tanuja

Advertising