वाशिंगटनः घर में गोलीबारी में 5 लोगों की मौत, 15 वर्षीय युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2024 - 10:48 AM (IST)

Washington: अमेरिका में सिएटल शहर के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक मकान के अंदर सोमवार सुबह हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। किंग काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता माइक मेलिस ने सोमवार दोपहर पत्रकारों को बताया लोगों ने सुबह करीब पांच बजे पुलिस को फोन कर वाशिंगटन राज्य के फॉल सिटी में गोलीबारी की सूचना दी।

 

मेलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तुरंत एक किशोर को हिरासत में ले लिया, जबकि गोलीबारी में घायल अन्य किशोर को सिएटल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि मकान के अंदर घुसने पर पुलिस को पांच लोगों के शव मिले। इनमें से दो वयस्क और तीन किशोर थे। अब तक किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। मेलिस ने कहा कि प्रतीत होता है कि गोलीबारी में एक ही परिवार के सदस्य शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से समुदाय को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मामले में किसी और को गिरफ्तार करने का कोई कारण नजर नहीं आता।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News