नीदरलैंड में गोलीबारी, तीन की मौत

Tuesday, Sep 10, 2019 - 05:10 AM (IST)

हेगः नीदरलैंड के दोरदरेच्ट शहर में सोमवार रात हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना एक घर में हुई। दोरदरेच्ट के मेयर वॉटर कोल्फ ने इस घटना बेहद गंभीर बताया है। वह बाद में घटनास्थल पर भी जाएंगे।

स्थानीय अखबार के द टेलीग्राफ के अनुसार घटने का कारण परिवार के आपस में मतभेद बताए जा रहे है। अखबार के अनुसार एक पुलिस वाले ने पहले अपनी परिवार के सदस्यों को गोली मारी और फिर बाद में खुद को गोली मार कर अपनी जान दे दी।

 

Pardeep

Advertising