इटली : रोम में हुई गोलीबारी, 4 की मौत, 4 अन्य घायल

Sunday, Dec 11, 2022 - 07:02 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क : इटली की राजधानी रोम में किरायेदारों की बैठक में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। दी इल मेसाग्गेरो समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में रविवार को बताया कि यह घटना रोम के उत्तरपूर्वी हिस्से के बाहरी इलाके में स्थित एक स्थानीय कैफे के प्रवेश द्वार के पास घटित हुई।

चार लोगों की हत्या को एक अज्ञात व्यक्ति ने अंजाम दिया, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल थीं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मारपीट के कारण गोलीबारी हुई। एंबुलेंस और पुलिस मौके पर काम कर रही है।

Parveen Kumar

Advertising