वर्जिनिया यूनिवर्सिटी में फायरिंग

Sunday, Oct 15, 2017 - 10:50 AM (IST)

पीटर्सबर्गः अमरीका में  फिर फायरिंग की वारदात  होने का समाचार है। वर्जिनिया स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलीबारी होने के बाद कैंपस को पूरी तरह लॉक कर दिया गया है।स्थानीय मीडिया के मुताबिक गोलीबारी में कम से कम एक शख्स के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है  जिसे मैडीकल सैंटर में भर्ती कराया गया है।

यूनिवर्सिटी पुलिस ने स्थानीय समयानुसार शनिवार रात ट्वीट किया, 'कैंपस में गोलीबारी, VSU लॉकडाउन, इस इलाके से गुजरने से बचें। अपडेट्स फॉलो करें।'  ट्वीट के मुताबिक पुलिस अभी भी कैंपस के दुर्घटनास्थल पर मौजूद है और कैंपस बंद ही है। लोगों को इस इलाके से न गुजरने की हिदायत दी गई है। 

 

 

 

 

Advertising