काबुल की महिलाओं का झकझोरने वाला वीडियो, रोती हुईं बोलीं-'हमें अंदर आने दो, तालिबानी मार डालेंगे'

Thursday, Aug 19, 2021 - 12:51 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान ने कहा था वह यहां पर शांति और लोगों के हितों पर काम करेगा लेकिन उसके दावों की सच्चाई कुछ और ही सामने आ रही है। अफगान की जनता को तालिबान पर भरोसा नहीं है। लोगों अफगानिस्तान छोड़कर जाना चाहते हैं। काबुल एयरपोर्ट पर अब हजारों की संख्या में लोग फ्लाइटों के इंतजर में हैं, ताकि जल्द से जल्द इस देश से निकल सकें। वहीं एयरपोर्ट के बाहर अफगान की कुछ महिलाएं एयरपोर्ट में घुसने के लिए अमेरिकी सैनिकों से गुहार लगा रही हैं।

 

काबुल के हामिद करजई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अमेरिकी और नाटो देशों की सेनाओं ने बैरिकेडिंग की हुई है ताकि अपने देश के नागरिकों को सुरक्षित वहां से निकाल सकें। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ अफगानी महिलाएं एयरपोर्ट में आने देने की गुहार लगा रही हैं। चीखते हुए महिलाएं मदद की गुहार लगा रही हैं।

 

महिलाएं रोते हुए कह रही हैं कि हेल्प...प्लीज हेल्प, तालिबानी आ रहे हैं, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी अमेरिकी सैनिक ने दरवाजा नहीं खोला। अफगानिस्तानी महिलाओं को डर है कि अगर वो यहां रूकीं तो तालिबान के जुल्म का शिकार होना पड़ेगा। कुछ महिलाएं अपने बच्चों को कंटीली तारों के पार फेंक रही हैं लेकिन अमेरिकी या अन्य देश की सेनाएं सबसे पहले अपने नागरिकों की मदद कर रही हैं।

Seema Sharma

Advertising