शिंजो अक्टूबर में करेंगे चीन यात्रा

Wednesday, Sep 12, 2018 - 03:45 PM (IST)

टोक्योः जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने चीन के नेता शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद बुधवार को रूस के व्लादिवोस्कतोक में कहा कि वे अक्टूबर में चीन के दौरे पर जाने के लिए सहमत हैं और इसकी तैयारियां कर रहे हैं। 

शिजों आबे की इस घोषणा से एशियाई प्रतिद्वंद्वियों के बीच संबंधों को गर्माहट देने के नए संकेत मिले हैं। आबे ने कहा कि जापान और चीन ने विश्व शांति और समृद्धि के साथ-साथ उत्तर कोरिया के निरस्त्रीकरण को करने वाले लक्ष्य की जिम्मेदारी भी ली है। आबे ने रूस में हो रहे तीन दिवसीय ईस्टर्न इकॉनोमिक्स फोरम के चौथे सम्मेलन के अलावा शी के साथ हुई बैठक में चर्चा की। इस बैठक में जापान और चीन के अधिकारियों ने तृतीय देशों में निजी क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।  
 

Isha

Advertising