शेख हसीना ने रोहिंग्या मामले में जापान से म्यांमार पर दबाव बनाने का किया आग्रह

Tuesday, Sep 10, 2019 - 12:31 AM (IST)

ढाका: बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को जापान से आग्रह किया कि वह म्यांमार पर अपने 11 लाख रोहिंग्या मुसलमानों को वापस लेने के लिए दबाव बनाए। प्रधानमंत्री के प्रेस सचिव इहसानुल करीम ने पत्रकारों को बताया कि शेख हसीना ने अपने सांगसाद बाहबन कार्यालय में जापान के राजदूत हिरोआसु इजुमी से मुलाकात के दौरान कहा,‘ उन्हें (म्यामांर) को रोहिंग्या लोगों को वापस लेना होगा।'

करीम ने कहा कि जापानी राजदूत ने कहा है कि उनके देश की सहानुभूति हमेशा बंगलादेश के साथ है। इजुमी ने रोहिंग्या मुसलमानों को आश्रय देने के बंगलादेश के निर्णय की बहुत सराहना की। उन्होंने अपनी सीमा को बाड़ से नहीं घेरने के लिए भी बंगलादेश की तारीफ की।

shukdev

Advertising