पहले कंडोम, अब अमेरिकास... शहबाज के US दौरे पर पाक की इंटरनेशनल बेइज्जती, उड़ रहा जमकर मजाक
punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 09:07 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif के 18 से 20 फरवरी तक अमेरिका दौरे को लेकर एक प्रेस रिलीज जारी की थी। इस बयान में बताया गया था कि वे अमेरिका में "बोर्ड ऑफ पीस" के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे। लेकिन बयान की हेडिंग में ही बड़ी गलतियां सामने आ गईं। हेडिंग इस तरह लिखी गई थी:
🔊PR No.4️⃣9️⃣/2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
— Ministry of Foreign Affairs - Pakistan (@ForeignOfficePk) February 19, 2026
Deputy Prime Minister and Foreign Minister Concludes One-Day Official Visit to New York.
🔗⬇️https://t.co/5UmLpF6vlU pic.twitter.com/fFVNSvEUQH
Prime Minister's Visit to the Unites States of Americas
इसमें “United” की जगह “Unites” और “America” की जगह “Americas” लिखा गया था। यानी शीर्षक में ही दो स्पष्ट टाइपिंग गलतियां थीं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इन गलतियों को तुरंत पकड़ लिया और पाकिस्तान सरकार की आलोचना शुरू कर दी।
सोशल मीडिया पर मजाक और आलोचना
इंटरनेट यूजर्स ने इस चूक पर तीखी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “लानत है तुम पर।” वहीं, सौरभ नाम के एक अन्य यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा कि “थोड़ा ज्यादा ‘कर्टेन रेज’ हो गया बो… यूनाइट्स।” इस तरह यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को लेकर सवाल उठने लगे।
पहले भी हो चुकी है ऐसी गलती
यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की गलती सामने आई हो। पिछले साल जब इजराइल ने ईरान पर हवाई हमला किया था, तब शहबाज शरीफ के नाम से एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था। उसमें कथित तौर पर “I condom the attack” लिखा गया था, जबकि सही शब्द “condemn” (निंदा करना) होना चाहिए था। इस गलती को लेकर भी पाकिस्तान सरकार का काफी मजाक उड़ा था।
अमेरिका दौरे का उद्देश्य
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ गुरुवार को अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर Washington, D.C. पहुंचे हैं। उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के निमंत्रण पर "बोर्ड ऑफ पीस" की उद्घाटन बैठक में शामिल होना है।
प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल?
शहबाज शरीफ के साथ पाकिस्तान का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी गया है, जिसमें शामिल हैं:
-
उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री Ishaq Dar
-
वित्त मंत्री Muhammad Aurangzeb
-
सूचना मंत्री Attaullah Tarar
-
प्रधानमंत्री के विशेष सहायक Tariq Fatemi
शरीफ शुक्रवार को वॉशिंगटन में बोर्ड ऑफ पीस के सत्र में भाग लेंगे। साथ ही अपने प्रवास के दौरान वे वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
बोर्ड ऑफ पीस बैठक में कौन-कौन से देश?
18 फरवरी को प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में आठ मुस्लिम बहुल देशों के शामिल होने की संभावना है। इनमें सऊदी अरब, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, कतर और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।बैठक में शांति और सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
