स्पेनिश तट के पास प्रवासी नाव पर 7 लोगों की मौत, दर्जनों अस्पताल में भर्ती

Wednesday, Mar 13, 2024 - 03:56 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क : स्पेन में ग्रैन कैनरिया द्वीप से लगभग 140 किलोमीटर दक्षिण में मंगलवार सुबह एक प्रवासी नाव को बचाए जाने के बाद कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्पेनिश समुद्री बचाव सेवाओं ने यह जानकारी दी है। बचाव सेवाओं ने कहा कि ये मौतें गंभीर निर्जलीकरण के कारण हुईं। नाव पर सवार प्रवासी स्पेनिश तट तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नाव को सोमवार को रात लगभग आठ बजे एक व्यापारी जहाज ने देखा, जिसने बचाव सेवाओं को सतकर् कर दिया। सहायता के लिए दो हेलीकॉप्टर और एक बचाव जहाज भेजा गया। उन्होंने बताया कि प्रवासी नाव पर दो शव मिले, जबकि 34 लोग जीवित थे, जिनमें 27 पुरुष और सात महिलाएं थीं। वे उप-सहारा अफ्रीका से बताए गए हैं।

जीवित बचे लोगों ने बताया कि अफ्रीका के उत्तर-पश्चिमी तट से खतरनाक क्रासिंग पार करते समय पांच व्यक्तियों की मौत हो गई थी, उनके शव समुद्र में फेंक दिए गए थे। कैनरी आइलैंड्स आपातकालीन सेवाओं और रेड क्रॉस ने तट पर जीवित बचे लोगों के इलाज के लिए एक आपातकालीन केंद्र की स्थापना की। इनमें से अधिकांश लोग गंभीर निर्जलीकरण से पीड़ति थे, जिनमें से दो 24 वर्षीय पुरुषों की हालत गंभीर है।

Parveen Kumar

Advertising