जर्मनी : हैम्बर्ग शहर में गिरजाघर में गोलीबारी, सात लोगों की मौत, कई घायल

Friday, Mar 10, 2023 - 07:20 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क : जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक गिरजाघर में अंधाधुंध फायरिंग की गई है। मिली जानकारी के बताया जा रहा है कि इस हमले में सात लोगों की मौत कई अन्य घायल हुए है। हैम्बर्ग पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि अलस्टरडॉर्फ इलाके में स्थित विटनेस चर्च में गोलीबारी की यह घटना हुई। मौके पर पहुंच पुलिस का बचाव अभियान जारी है। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया कि हम फिलहाल हमले के कारणों की जांच कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑपरेशन के बीच आसपास रहने वाले निवासियों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हमलावर के फरार होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि क्या शूटर मृतकों में से था। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है कि हमले में कितने लोग मारे गए।

Parveen Kumar

Advertising