सीरियल किलर: महिलाओं के शव के साथ बनाता था संबंध, मिली खौफनाक सजा

Friday, Dec 29, 2017 - 12:38 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: दुनियाभर में ऐसे कई सीरियल किलर्स हुए हैं जिन्होंने बहुत सी खौफनाक वारदातों को अंजाम दिया है। आज हम ऐसे ही किलर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। अमेरिका का गैरी रिजवे ऐसा सीरियल किलर था जो महिलाओं की हत्या करने के बाद उनके शव के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। फिलहाल वह जेल में 480 साल की सजा काट रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूर्व नौसैनिक गैरी रिजवे ने 50 से अधिक महिलाओं का कत्ल किया। उसे ‘द ग्रीन रिवर’ किलर के नाम से जाना जाता है। इसके पीछे की वजह है कि गैरी कत्ल के बाद शव को नदी में बहा देता था।गैरी रिजवे का जन्म 18 फरवरी, 1949 को साल्ट लेक सिटी, यूटा, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। 18 साल की उम्र में स्कूल में पढ़ने के दौरान उसने नेवी ज्वॉइन कर ली थी और ग्रेजुएशन के बाद स्कूल की गर्लफ्रेंड से शादी की थी। फौज की नौकरी के दौरान ही गैरी वेश्याओं से शारीरिक संबंध बनाता था, जिस वजह से कई बार उसे सीनियर ऑफिसर से डांट भी खानी पड़ी थी। गैरी को उसके अड़ियल रवैये और अवैध संबंधों की वजह से फौज की नौकरी से निकाल दिया गया था।

फौज की नौकरी छोड़ने के बाद गैरी ने तीन शादियां की। साल 1982 से लेकर 1998 तक गैरी ने 50 से ज्यादा महिलाओं के साथ रेप कर उनके शव को वॉशिंगटन किंग काउंटी की ग्रीन रिवर नाम की नदी में फेंक देता था। वह कत्ल के बाद शव के साथ भी शारीरिक संबंध बनाता था। साल 2001 में लगातार नदी में कई शव मिलने पर गैरी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह करीब 71 महिलाओं का कत्ल कर चुका है। हालांकि पुलिस को गैरी के खिलाफ केवल 49 हत्याओं के ही सबूत मिले थे। अब वह वॉशिंगटन की जेल में सजा काट रहा है।

Advertising