समलैंगिक महिला होंगी सर्बिया की नई पीएम

Friday, Jun 16, 2017 - 11:30 AM (IST)

लंदन: रूढ़िवादी देश माने जाने वाले सर्बिया ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।जहां अधिकतर देशों में अब भी समलैंगिता को हेय दृष्टि से देखा जाता है वहीं सर्बिया ने नए प्रधानमंत्री के रूप में एक समलैंगिक महिला को चुना है।


एना ब्रनबिक(41)को सर्बिया का नया प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया गया है। वह एक गैर-राजनीतिक टेक्‍नोक्रेट हैं और इंग्‍लैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ हॉल से स्‍नातक किया है। 
आपको बता दें कि इसी हफ्ते आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले भारतीय मूल के लियो वरदकर भी समलैंगिक हैं।

अब से कुछ साल पहले सर्बिया में किसी समलैंगिक का इस पद पर आना सोच से भी बाहर की बात थी। लेकिन यूरोपीय संघ में सदस्यता की उम्मीद लगा रहा सर्बिया इसे सहिष्णुता के सबूत के तौर पर भी पेश कर सकता है। हालांकि एना ब्रनबिक को लेकर विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं।


सर्बिया के नए राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वूचिच ने एना को देश का नया प्रधानमंत्री चुना है। हालांकि 'द गार्जियन' के अनुसार, वूचिच देश की सबसे शक्तिशाली शख्सियत बने रहेंगे। रूढ़िवादी देश माने जाने वाले सर्बिया में किसी समलैंगिक को प्रधानमंत्री बनाए जाने को बड़ा कदम माना जा रहा है।

Advertising