दक्षिण कोरिया का किम जोंग के दबाव पर झुकने से इंकार, किया ये एेलान

Wednesday, Nov 01, 2017 - 12:04 PM (IST)

सियोलः दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मूल जेई -इन ने बुधवार को ऐलान किया कि  उत्तर कोरिया के  किंग किम जोंग उन के परमाणु हथियार सम्पन्न राष्ट्र बनने के बल को स्वीकार नहीं किया जा सकता और उनकी सरकार कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति कायम करने के लिए परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगी। देश की संसद को संबोधित करते हुए मून ने कहा कि वर्तमान कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी उनका प्रशासन कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

मई में कार्यभार संभालने के बाद मून ने दूसरी बार देश की संसद को संबोधित किया।  उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के  किंग किम जोंग उन के परमाणु हथियार सम्पन्न राष्ट्र बनने के बल को स्वीकार नहीं किया जा सकता और हम स्वयं भी किसी परमाणु हथियार को विकसित नहीं करेगें।उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु विवाद के मसले का शांतिपूर्ण तरीके से हल निकाला जाना चाहिए।

मूल ने इस बात पर जोर दिया कि तानाशाह किम जोंग पर दबाव बनाने के अलावा प्रतिबंध लगाना ही एकमात्र उपाय है तांकि वो वापस बातचीत के रास्ते पर आए। बता दें कि हाल के महीने में उत्तर कोरिया ने अपना छठा परमाणु परीक्षण किया था जो अब तक का सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण था। उत्तर कोरिया ने अमेरिकी भूभाग तक पहुंचने में सक्षम मिसाइल का भी प्रक्षेपण किया, जिससे अमेरिका के साथ सुरक्षा गठबंधन को लेकर दक्षिण कोरिया में चिंताएं बढ़ गई हैं।

Advertising