अब मंगल पर भेजें अपना नाम

Thursday, May 23, 2019 - 03:07 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

वाशिंगटन: अगले साल मंगल ग्रह पर भेजे जाने वाले रोवर के जरिए आप अपना नाम भी लाल ग्रह पर भेज सकते हैं। अमरीकी अंतरिक्ष एजैंसी नासा ने इसकी घोषणा की है। 

नासा ने कहा, ‘‘जो लोग रोवर के साथ अपना नाम भेजना चाहते हैं उन्हें स्मृति चिन्ह के तौर एक बोर्डिंग पास दिया जाएगा। उनके नाम सिलिकॉन माइक्रोचिप पर उकेरे जाएंगे, जिन्हें रोवर के साथ भेजा जाएगा।’’ 

इसके इच्छुक लोग 30 सितम्बर तक अपना नाम नासा को भेज सकते हैं। यह रोवर अगले साल जुलाई तक लांच किया जाएगा। रोवर फरवरी,  2021 तक मंगल की सतह पर उतरेगा। लाल ग्रह पर मानव अभियान से पहले हजार किलोग्राम के इस रोवर को वहां प्राचीन समय में मौजूद सूक्ष्मजीवों के संसार और ग्रह के मौसम व भूगर्भ का पता लगाने के लिए भेजा जा रहा है। 

Niyati Bhandari

Advertising